जानिए Computer Kya Hai और Computer Ki पूर्ण जानकारी बहुत ही आसान भाषा में हमारे इस लेख के जरिए।
दोस्तों आज इस लेख में हम आपको Computer Kya Hai इसकी पूर्ण जानकारी हिंदी में समझाएंगे। कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज द्वारा सन 1822 में किया गया था। कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों को प्रोसेस करके परिणाम के रूप सम्पादित करता है।आसान शब्दों में कहा जाए तो Computer यूजर द्वारा दी गए Data को Input के रूप में लेता है फिर उस Data की Processing करता है और आखिर में उस Processed Data को Output के रूप में यूजर को दिखाता है। आज के इस डिजिटल युग में बड़े पैमाने पर दुनिया में Computer का उपयोग किया जा रहा है। यही कारण है कि, मशीनों ने हमारा हर काम आसान कर दिया है। उन्हीं मशीनों में से एक मशीन कंप्यूटर भी है।
दुनिया में तकनीकी विकास बहुत तेजी से हुआ है। शुरुआती दिनों में जब गिनती का कोई साधन नहीं था, लोग उंगलियों, पत्थरों, कंकड़ आदि की मदद से गिनती करते थे, ये तरीके पर्याप्त नहीं थे, और इनमें कई सीमाएँ थीं। कंप्यूटर आज का मनुष्य का सबसे बड़ा सहायक बन गया है, जिसने हर क्षेत्र में हमारी सहायता कि है। जब भी ऐसे उपकरणों की बात की जाए जिसने हमारे काम का बोझ काफी कम कर दिया है, तो वहां Computer सबसे ऊपर आता है।
तो अगर आप भी Computer Ki संपूर्ण जानकरी विस्तार से जानना चाहते हैं तो आज हम आपको कंप्यूटर क्या है इसकी पूरी जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में समझाएंगे। Computer Information in Hindi और Conclusion of Computer in Hindi की पूरी जानकारी के लिए हमारे इस पोस्ट को शुरू से अंत तक जरुर पढ़े।
Computer Kya Hai?
कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जो अपने सीपीयू (CPU) या प्रोसेसर (Processor) द्वारा हमारे दिए गए आदेशों (Input) का पालन करता है, और फिर प्रोग्राम का परिणाम Output के रूप में किसी भी साधन, जैसे Screen या Printer पर भेज दिया जाता है, जिसे हम देख तथा पढ़ सकते हैं।
कंप्यूटर को किसी भी कार्य करवाने के लिए उसे हमें निर्देश देने होते हैं, और इन निर्देशों को पूरा करने के लिए कंप्यूटर को Input Data की जरूरत होती है। यह इनपुट डाटा कंप्यूटर को हम माउस, Keyboard आदि से देते हैं। कंप्यूटर के जितने भी पार्ट्स, जो कि किसी भी प्रोसेस करने के लिए कार्य करते हैं, उन्हें Processor कहा जाता है। प्रोसेसर का काम हमारे दिए गए टास्क को समझ कर, बिना किसी गलती के पूरा करना होता है।
जिस तरह मनुष्य अपने किसी भी कार्य को करने के लिए अपने दिमाग से निर्देश देकर शरीर का इस्तेमाल करता है, ठीक उसी प्रकार प्रोसेसर भी, हमारे दिए गए निर्देशों को पूरा करने के लिए कंप्यूटर के पार्ट्स की मदद लेता है। किसी भी प्रोग्राम के पूरे होने के बाद हम स्क्रीन या प्रिंटर की सहायता से अपने आउटपुट (Output) को देख तथा पढ़ सकते हैं। आउटपुट हमारा प्रोसेस के खत्म होने के बाद का रिजल्ट होता है, जिसके लिए हम कंप्यूटर को निर्देश देते हैं।
Basic Knowledge of Computer in Hindi
Computer को किसी भी कार्य को करने के लिए विभिन्न उपकरणों की आवश्यकता होती है जिन्हें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के नाम से जाना जाता है। आइये इन उपकरणों के बारे में विस्तार से जानते
- CPU – सीपीयू का पूरा नाम ‘सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट’ होता है यह कंप्यूटर का छोटा सा हार्डवेयर होता है जो कंप्यूटर प्रोग्राम के सभी निर्देशों को प्रोसेस करता है। कंप्यूटर का सारा डाटा सीपीयू में ही स्टोर किया जाता है। CPU को कंप्यूटर Processor या Microprocessor माना जाता है।
- Monitor – मॉनिटर एक आउटपुट डिवाइस होता है जो दिखने में हूबहू टीवी (टेलीविजन) की तरह दिखता है मॉनिटर कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है यह CPU के अंदर चल रही सभी प्रक्रियाओं को सॉफ्ट कॉपी के रूप में अपनी स्क्रीन पर दिखाता है।
- Keyboard – कीबोर्ड एक इनपुट device है जिसका उपयोग computer को निर्देश देने के लिए किया जाता है।
- Mouse – Mouse एक इनपुट Device है जिसे Pointing Device भी कहते हैं इसका उपयोग कंप्यूटर को निर्देश देने के लिए किया जाता है।
- Speakers – Speaker एक Output Device है जिसका उपयोग कंप्यूटर से connect कर ध्वनि सुनने के लिए किया जाता है।
- Printer – Printer एक आउटपुट Device है जिसका कार्य कंप्यूटर द्वारा दी गई जानकारी को कागज पर प्रिंट करना होता है।
Computer कितने प्रकार के होते हैं, अगर यह सवाल यदि आपके मन में है, तो यह जानने के लिए हमें पहले समझना होगा बेसिक कंप्यूटर क्या है।
Computer Ke Prakar
कंप्यूटर मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं –
- Desktop Computer: आधुनिक युग में समय के साथ साथ, मशीनें आकार में छोटी और अधिक कार्य करने वाली हो गई है। इन मशीनों की गिनती में एक “सुपर कंप्यूटर” भी है। यह कंप्यूटर आज हर क्षेत्र में इस्तेमाल हो रहे हैं। छोटे से छोटे दफ्तर से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है, जिसे हम PC के नाम से जानते है।
- Laptop: आजकल Laptop कंप्यूटर का इस्तेमाल काफी बड़ गया है। डेस्कटॉप की अपेक्षा लैपटॉप ज्यादा Portable होते हैं इन्हें आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
- Tablet: आधुनिक युग में दुनिया में तकनीकी विकास बड़े स्तर पर हुआ है। टेबलेट लैपटॉप से भी ज्यादा पोर्टेबल होता है जो कि Handheld होता है।
- Server: सर्वर, नेटवर्क में प्रयोग की जाने वाली ऐसी तकनीक है, जो उससे जुड़े हुए कई सारे डिवाइस और प्रोग्राम जिन्हे Clients कहते हैं, उन्हें विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है। सर्वर सभी नेटवर्क के रिसोर्सेज को Networking द्वारा एक दूसरे से कनेक्ट करने का कार्य करता हैं। यह एक तरह से Service Provider होता है, जिसका कार्य Clients की आवश्यकता अनुसार डाटा और इंफॉर्मेशन उपलब्ध कराना, अर्थात Serve करना होता है।
कंप्यूटर की विशेषताएँ
Speed– कंप्यूटर बहुत तेज गति से कार्य करता है, ये लाखों लोगों का कार्य अकेले कर सकता है।
Accuracy– कंप्यूटर में गलती होने की गुंजाइश ना के बराबर होती है और अगर गलती हो भी जाए तो कंप्यूटर में इसे बहुत आसानी से सुधार किया जा सकता है।
Store करने की क्षमता – Computer की Storage Capacity बहुत अच्छी होती है।
Multitasking – Computer एक Multitasking इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जिस पर आप एक ही समय में कई टास्क परफॉर्म कर सकते हैं।
Diligence – Computer पर सारे काम बिना किसी रुकावट के किए जा सकते हैं ये कभी थकता नहीं ना ही काम करके बोर होता है।
सरकारी दफ्तर में डाटा को स्टोर करने के लिए कंप्यूटर का प्रयोग होता ही है। कंप्यूटर से चार्ट बनाना, पुराने डॉक्युमेंट्स को सुरक्षित करना, टेबल डिज़ाइन करना, रिपोर्ट तैयार करना, Internet सहायता, आदि जैसे अनेक कार्य बहुत ही आसान हो गए हैं। आज इंटरनेट के माध्यम से संदेश भेजने और मेल भेजने जैसी सुविधाओं ने संसार को एक दूसरे से जोड़े रखा है। कंप्यूटर यदि इंटरनेट से जुड़ा हुआ है, तो हम आसानी से संदेश भेज भी सकते हैं और प्राप्त भी कर सकते हैं।
Conclusion
समय के साथ साथ तकनीकी क्षेत्र में भी अनेक बदलाव हुए हैं, जहां पहले हमें किसी भी कार्य को करने के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ता था, वह आज मशीनों की सहायता से बहुत ही आसान हो गए हैं। आज प्रत्येक व्यक्ति कंप्यूटर से जुड़ा हुआ है।
वर्तमान में Covid-19 महामारी ने लोगों का बाहर जाना मुश्किल कर दिया है, आज कंप्यूटर की सहायता से लोगों द्वारा अपने घर से कार्य किया जा रहा है। कंपनियों, संस्थाओं और सभी दफ्तरों के कार्य कंप्यूटर से ही किए जा रहे हैं।
उम्मीद है, आपको हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। हमने आपको Computer Information in Hindi दी है, जिससे आप समझ सकेंगे कि कंप्यूटर क्या है इसकी उपयोगिता एवं विशेषताएँ किस प्रकार है।
इस लेख में आपको कंप्यूटर के प्रकार के बारे में भी Computer Ki विस्तृत रूप से जानकारी दी है, वो भी सरल और आसान भाषा में। यदि आपको हमारा ब्लॉग पसंद आया हो, तो अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें और कमेंट करके हमें अपने विचार बताएं।